: नवपदस्थ आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा ने किया पदभार ग्रहण
Tue, Aug 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - छत्तीसगढ़ शासन , गृह (पुलिस) विभाग , नवा रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें दी हैं। जिनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। इन्होंने पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा , और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम , उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता , निरी./थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी सहित पु.म.नि.कार्यालय बिलासपुर रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
: एसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को किया मोबाइल वितरित
Tue, Aug 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चाम्पा - जिला पुलिस ने राज्य एवं दीगर राज्यों से लगभग 23 लाख रुपये कीमती 162 नग गुम मोबाइल किया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा पुलिस लाईन जांजगीर में मोबाइल धारकों को मोबाइल वितरित किया गया। मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में मुस्कुराहट देखने को मिली। इन मोबाइल धारकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था। सीईआईआर पोर्टल जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाॅच किया गया है , के माध्यम से कुल 13 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया। इस अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर , कोरबा , रायगढ़ , रायपुर , दुर्ग , सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को बरामद किया गया। मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन पुलिस द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाइल धारक को वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें , यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवें। ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है , ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करने हेतु सुझाव दिया गया। यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करने और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया। कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे ईएमईआई ना लिखा हो उसे कतई ना खरीदें , हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो , इस बात का भी सुझाव दिया गया। इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुये इससे बचाव का उपाय बताया गया तथा अभिवक्ति एप डाउनलोड करा कर उसकी उपयागिता के बारे एवं महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा कोरबा से हुए भारमुक्त, श्री विश्वदीप ने लिया प्रभार
Tue, Aug 1, 2023
कोरबा 31 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप यहाँ से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में श्री सौरभ कुमार के कोरबा जॉइन करते तक श्री विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में पदस्थ हुए थे।