: अब इंडिया‚ भारत छोड़़ो!,(व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा)
Sun, Jul 30, 2023
भाई एक बात तो माननी पड़ेगी कि नरेश बंसल जी ने विपक्ष वालों की इंडिया पर दावेदारी के झगड़े का कतई तोड़ कर दिया है। न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी – पट्ठे ने सीधे संविधान से इंडिया को निकाल बाहर करने की ही मांग कर दी है। इस बार के क्विट इंडिया दिवस पर‚ सचमुच का क्विट इंडिया हो जाए ––इंडिया‚ भारत छोड़ो! जब इंडिया से ही भारत छुड़वा लेंगे‚ तो खुद को इंडिया बताने वाले तो खुद ही भारत में चुनाव मैदान से बाहर हो जाएंगे। अब प्लीज पुराने इतिहास का वही घिसा हुआ रिकार्ड कोई मत बजाने लगना कि जब ऑरीजनल वाला क्विट इंडिया हो रहा था‚ तब तो बंसलजी के विचार-परिवार वाले क्वाइट इंडिया‚ क्वाइट इंडिया करने में लगे हुए थे। अब जब अंगरेजों को गए पचहत्तर साल हो चुके हैं‚ तो इन्हें क्विट कराने की सूझ रही है और वह भी किन्हीं बचे हुए नये–पुराने अंगरेजों से नहीं‚ इंडिया नाम से। यह इतिहास की सरासर तोड़–मरोड़ है।असल में बंसल जी के विचार-परिवार वालों ने पुराने वाले क्विट इंडिया का बहुत सोच–समझकर बहिष्कार किया था। वह क्योंॽ क्योंकि बंसलजी के विचार-परिवार के विरोधी विचार परिवार वाले‚ अंगरेजों से जाने के लिए तो कह रहे थे‚ पर सिर्फ अंगरेजों से ही जाने के लिए कह रहे थे‚ इंडिया से नहीं। उल्टे वे तो अंगरेजों से इंडिया को छोड़कर जाने के लिए कह रहे थे ––क्विट इंडिया! ऐसा आधा–अधूरा भारत छोड़ो‚ बंसल जी के विचार परिवार को मंजूर नहीं था! पर अब वे तब के अधूरे भारत छोड़ो को पूरा कर के रहेंगे। अंगरेजों के साथ‚ उनके दिए नाम से भी भारत छुड़वा कर रहेंगे। मोदी जी ने अमृतकाल में गुलामी के चिह्न मिटाने का वादा किया है और वह भी लाल किले से। अब तो वे इंडिया से क्विट इंडिया करा के रहेेंगे। देश का गुलामी की याद दिलाने वाला नाम भी इस बार तो बदलवा कर रहेंगे।पर शुक्र है कि विपक्ष वालों ने नाम रखा भी तो इंडिया ही रखा। अगर उन्होंनेे कुछ जोड़–तोड़ से अपना नाम भारत रख लिया होता‚ तो बंसल जी के विचार-परिवार वाले क्या करतेॽ भारत वालो‚ इंडिया छोड़ो! या भारत और इंडिया दोनों छोड़ो‚ बस आर्यावर्त की ओर दौड़ो!(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और साप्ताहिक 'लोकलहर' के संपादक हैं।)
: खनिज विभाग कोरबा ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की कार्रवाई, अनेकों वाहन जप्त
Sun, Jul 30, 2023
दिनांक 28-07-2023 को कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार तथा जिला खनि अधिकारी के निर्देशानुशार अवैध खनिज परिवहन में कार्यवाही करते हुए रेत व मुरुम के 2-2 ट्रेक्टर तथा गिट्टी के 01 ट्रेलर जप्त उरगा थाना प्रभारी के अभिरक्षा में रखा गया है।जिसमे MMDR एक्ट १९५७ के धारा २१ के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामले पर समाचार भारती news24 के संपादक मुकेश भारती तथा उनके संवाददाताओं के द्वारा लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया।
: शासकीयकरण की माँग पत्र लेकर घूमते रहे आई.टी.कोरबा महाविद्यालयीन स्टाफ, शासन रही मौन
Sun, Jul 30, 2023
दिनांक 29 जुलाई दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में सौगातों की बौछार कर रहे थे, वहीं तकनीकी महाविद्यालय के स्टाफ शासकीय करण संबंधी मांगपत्र को लेकर भटकते रहे।
*आखिर क्यों ?*
जिले का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज दयनीय स्थिति में है, क्यों इसपर ध्यान नहीं दिये जा रहे। जहां कई हजार करोड़ों की सौगातें दी जा रही हैं, वहां संकट से घिरे महाविद्यालय को क्यों नहीं बचाया जा रहा। दो सालों में अनेकों बार शासन प्रशासन के चक्कर काटे गये। आज वो समय आया था , जब राज्य का मुख्या सौगात देने आये थे, आखिर उन तक संस्था के *माँग पत्र* को क्यों पहुँचने नहीं दिया गया। और न स्टाफ को अपनी माँग रखने का मौका दिया गया।
*कहीं राजनीतिक दांवपेंच का मामला तो नहीं ?*
सत्र 2008 में भाजपा शासन-काल में तकनीकी महाविद्यालय की नींव रखी गयी थी। जन्मदाता भाजपा है, क्या यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार डूबती हुयी महाविद्यालय को नहीं बचा पा रही।
" *महाविद्यालय* " विद्या देवी सरस्वती का घर है, कोई पार्टी विशेष नहीं। शासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुये महाविद्यालय के हित में जल्द ही निर्णय लेने चाहिये।