Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मिट्टी तेल लेकर पहुँची महिला को दी गई समझाइश, नियमानुसार आवेदन देने कहा गया

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 1, 2023
कोरबा 1 अगस्त 2023/ सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम तराजू में अपने पिताजी के नाम पर 0 .6070 हेक्टेयर भूमि को एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनकी माँ को बहला फुसलाकर कर अपने नाम पर किए जाने की शिकायत और रजिस्ट्री को रद्द कराने की मांग करने कोरबा में कलेक्टर जनचौपाल पर पहुँची श्रीमती मुन्नी दास को अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने समझाइश देकर घर भेजा और उन्हें रजिस्ट्री रद्द कराने की सम्पूर्ण प्रकिया को समझाया। अपर कलेक्टर श्री साहू ने महिला श्रीमती मुन्नी दास के द्वारा मिट्टी तेल लेकर कलेक्ट्रेट आने पर उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने कहा। उन्होंने महिला की पूरी बात को सुनते हुए अम्बिकापुर अंतर्गत सम्बंधित एसडीएम से तत्काल फोन में बात की और महिला के आवेदन को व्हाट्सएप कर नियमानुसार आवेदन सिविल कोर्ट के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कराने दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया। महिला मुन्नी दास द्वारा सिविल कोर्ट में आवेदन जमा करने के लिए राशि नहीं होने की जानकारी दी गई तो अपर कलेक्टर श्री साहू ने संबंधित एसडीएम को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने भी कहा गया है। इससे पूर्व भी उक्त महिला को संबंधित तहसीलदार से मिलने कहा गया था, लेकिन वह नहीं मिली थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें