: पुरी शंकराचार्यजी के कार्यक्रम को सफल बनाने हुई बैठक
Thu, Dec 21, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - आगामी पांच जनवरी से पुरी शंकराचार्यजी के पंचदिवसीय राजधानी प्रवास के मद्देनजर कार्यक्रम को सफल बनाने डीएम टावर स्थित मंदिर में आज प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में सक्रिय कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक रखी गई। हनुमान चालीसा की पाठ के साथ बैठक की शुरुआत हुई , जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रभारी संदीप पाण्डेय ने शंकराचार्य भगवान के रायपुर कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुये भव्य स्वागत एवं दर्शन , श्रवण लाभ लेने की बात कही। वहीं बैठक में उपस्थित सीमा तिवारी ने सभी लोगों से बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने और सहयोग करने की बात कही , जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बताते चलें अपने पंचदिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 05 जनवरी 2024 को राजधानी आगमन होगा। यहां पहुंचते ही रेल्वे स्टेशन पर शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत पश्चात वे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। जहां शंकराचार्यजी द्वारा प्रतिदिन पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से राष्ट्र , धर्म और अध्यात्म से संबंधित शिष्यों के जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इसके बाद दीक्षा कार्यक्रम होगा , वहीं देर शाम साढ़े पांच बजे गोष्ठी होगी। सात जनवरी को पुरी शंकराचार्यजी के पावन सानिध्य में विशाल धर्मसभा आयोजित है। यहां कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी दस जनवरी की शाम कलकत्ता के लिये रवाना हो जायेंगे। आज के बैठक में कार्यक्रम प्रभारी संदीप पाण्डेय , आदित्यवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , आनन्दवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्षा एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सीमा तिवारी , प्रिया ठाकुर , गुलशन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हरी झण्डी दिखा किया रवाना
Thu, Dec 21, 2023
जांजगीर-चांपा 20 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। फसल बीमा रथ जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना मखीजा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर वर्ष 2023-24 रबी मौसम के लिए जिले के समस्त विकासखण्डों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्यानिकी फसलों में रबी मौसम के लिए उद्यानिकी फसल- टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू फसल को अधिसूचित किया गया है। इस योजना में ऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) तथा अऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) लाभ ले सकते है। कृषकों को बीमा कराने हेतु फसलों के अनुसार निर्धारित बीमित राशि का 5 प्रतिशत् प्रीमियम कृषक अंश राशि के रूप में जमा करना होगा। रबी मौसम के दौरान किसी भी प्रकार के अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, अधिक तापमान, सूखा, बीमारी अनुकुल मौसम की नौबत आती है तो फसल बीमा के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बीमा आवेदन की अंतिम तिथि रबी मौसम के लिए 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में उद्यानिकी फसलों का बीमा ऑनलाईन के माध्यम से किसान करवा सकते है। उल्लेखनीय है कि टमाटर फसल की बीमा राशि 01 लाख 20 हजार रूपए है जिसमें किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 06 हजार होगी उसी प्रकार बैगन की बीमा राशि 77 हजार रू. एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 03 हजार 850, फूलगोभी, पत्तागोभी फसल की 70 हजार बीमित राशि जिसमें किसान द्वारा देय राशि 3500 रू., प्याल फसल की 80 हजार बीमित राशि 4 हजार प्रीमियम राशि एवं आलू फसल का बीमा राशि 1 लाख 20 हजार प्रीमियम राशि 6 हजार बीमा कराने हेतु कृषक लोक सेवा केन्द्रों तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों से बीमा करवा सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए रोपणी में पदस्थ विकासखण्ड अधिकारी श्री दिवाकर वरि.उ.वि. अधि. 7987588967, श्रीमती प्रियंका सिंह ग्रा.उ.वि.अधि. 9981792230, श्री संजय पटेल ग्रा.उ.वि. अधि. 8085283592, श्री डी. एस. तोमर उ.वि.अधि. 93992375554, श्री एच.एन. दिवाकर उ.वि.अधि. 6267397787 एवं शाखा प्रभारी श्री एस.आर. भगत 8462046739 से संपर्क कर सकते है।
: जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा
Wed, Dec 20, 2023
*नगरीय क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम, पुरानी बस्ती सहित भैंसमा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का किया गया आयोजन**विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*
कोरबा 19 दिसंबर 2023/ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर जिले में निरंतर जारी है। आज नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05, प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम वार्ड क्रमांक 02 एवं विकासखंड कोरबा के ग्राम भैंसमा में, चाकामार में विकासखंड कटघोरा के ग्राम सलोरा और धवईपुर में, पोडी उपरोडा ब्लॉक के बांगो तथा लालपुर में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चांपा तथा कलगामार में, विकासखंड पाली के ग्राम डोडकी तथा सगुना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण जन उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, उज्जवला योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि, जल जीवन मिशन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का शुगर, बीपी, सिकल सेल, एनीमिया, टीबी स्क्रीनिंग जैसे अनेक रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर में प्राप्त आवेदनों का जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण जांच कर प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।