Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भैंसमा महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया मतदान का संदेश

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 8, 2023
कोरबा 07 अगस्त 2023/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। मानव श्रृंखला का यह अनोखा दृश्य भैंसमा में पहली बार बनाया गया। श्रृंखला के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियों का निर्माण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिसमें मतदान जागरूकता संबंधी संदेश लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करेंगे हम मतदान जैसे नारे लगाए गए। महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक श्री दीपेश कुमार ने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र का आधार मतदान है। मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की महता की जानकारी देते हुए बताया कि जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन ही लोकतंत्र है। श्री दीपेश ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने गांवों में जाकर हर एक मतदाता को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सके एवं एक स्वच्छ ईमानदार प्रत्याशी को चुनकर लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बने। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल. चौहान, छात्र छात्राएं, सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें