Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्वीप अंतर्गत सभी विभागों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा 23 अगस्त 2023/ जिले में लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग एवं विकासखण्ड कटघोरा के अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विगत दिवस मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा पोड़ीबहार व कोहड़िया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान संकल्प पत्र का वाचन कर उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महाराणा प्रताप नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें