Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर के निर्देश पर नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन पर कार्यवाही के तहत 34 वाहनों पर कार्यवाही

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jan 11, 2024
कोरबा 11 जनवरी 2024/ राखड़ परिवहन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही के कड़े निर्देश के पश्चात जिले में जाँच और कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा द्वारा पर्यावरण को ताक पर रख कर राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की आज सघन जांच की गई। बिना तिरपाल, बिना रिफलेक्टर, अवैध डंपिंग,बिना फिटनेस के संचालित राखड़ लोड वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहनों में सुव्यवस्थित तरीके से तिरपाल लगवाई गई तथा सड़क किनारे,खुले जमीन पर राखड डंप न करने की समझाइश दी गई। टीम द्वारा रात्रि में सड़क किनारे अवैध डंपिंग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो नियमों को ताक पर रख कर राखड़ डंप कर रहे हैं। आर.टी.ओ. उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न मार्गो पर 34 ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही से 41600/ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभी यह संयुक्त कार्यवाही आगे दिनों में भी जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें