Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 20, 2023
कोरबा 18 अगस्त 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित जिला कार्यलय के विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 20 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें