Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मेरी माटी मेरा देश अभियान: वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थापित की जा रही शिलाफलकम्

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Aug 12, 2023
कोरबा 12 अगस्त 2023/मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (शिला-पट्टिका) की स्थापना की जा रही है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, शहरी, स्थानीय निकाय में शिलाफलकम समारोह आयोजित किया जाए। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षाे से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन मेरी माटी मेरा देश अभियान के रूप में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीरों का सम्मान करना जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना आज त्याग दिया। सीईओ श्री विश्वदीप ने बताया कि ग्राम पंचायतों में देश की आजादी के लिए बलिदान हुए प्रत्येक वीरों के नामों की पट्टिका लगाई जा रही है और देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने में अपनी शहादत की आहूति दिए जाने वाले जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश की रक्षा से जुड़े जवानों, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल से जुड़े हुए जवानों जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी है उनका नाम शिलाफलकम में रहेगा। शिलाफलकम का लोकार्पण समारोह सभी ग्राम पंचायतों में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान भी गाया जाएगा। शिलाफलकम में प्रधानमंत्री का संदेश - ‘प्रत्येक दिन मातृभूमि के लिए जीना, समय के प्रत्येक क्षण एवं जीवन प्रत्येक कार्य को देश के लिए समर्पण करना ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी’ उल्लेखित किया गया है। ग्राम पंचायत नकटीखार, बरीडीह, अमझर(अ), गिधमुड़ी, पंडरीपानी, कटबितला आदि ग्राम पंचायतों में शिला-पट्टिका स्थापित की गई है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के समीप मनरेगा के द्वारा शिलाफलकम् स्थापित की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें