Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी के संबंध में 17 अगस्त को बैठक आयोजित

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 14, 2023
कोरबा 14 अगस्त 2023/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर ऑफिसर से आबंटित मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन विभिन्न बिन्दुओ के आधार पर चाही गई है। जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्रों की युक्तियुक्तकरण योजना के पश्चात् चिन्हांकित मतदान भवनों की रूट मेंपिग सहित अद्यतन जानकारी, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की कंट्रोल टेबल एवं ईएमएफ- एएमएफ की अद्यतन जानकारी, आबंटित सेक्टर में वेल्यूनरेबल मैपिंग पोलिंग स्टेशन की अद्यतन जानकारी, आबंटित मतदान केन्द्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी- शैडो एरिया की अद्यतन जानकारी एवं अभिहित अधिकारी एसएसआर के दौरान स्थल में उपस्थिति की जानकारी शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने संबंधित सेक्टर अधिकारियों को आबंटित मतदान केन्द्रों का 16 अगस्त 2023 तक भौतिक सत्यापन कर जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में 17 अगस्त 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सांय 4 बजे बैठक आयोजित की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें