Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा मंडल कमीशन दिवस का आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 9, 2023
कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा मंडल कमीशन दिवस का आयोजन ज़िला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में किया गया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण ने कहा मंडल कमीशन जिसके अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल थे। जिनके नाम से मंडल आयोग जाना जाता है। भारतीय समाज में पिछड़ी जातियों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े, श्रम करके अपना जीवन यापन करने वाले, पारम्परिक पेशे पर निर्भर समाज के लिए मंडल आयोग की सिफारिशें महत्वपूर्ण है। जिसमे 27 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त संस्थानों में कामगारों का आरक्षण रोस्टर, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, पिछड़ा वर्ग के लिए अलग मंत्रालय, इस प्रकार 40 बिंदुओं पर सिफारिश किया गया। लेकिन मंडल कमीशन आज तक लागू नहीं किया जा सका। राज्य की भूपेश बघेल जी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई है, जिससे पिछड़ा वर्ग समाज लाभान्वित हो रहा है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कोरबा ग्रामीण राजेश मानिकपुरी ने कहा मंडल कमीशन की सिफारिशें तत्कालीन सरकार द्वारा लागू कर दी जाती तो भारतीय समाज में आमूल चूल परिवर्तन होता। छत्तीसगढ ने पारम्परिक पेशे से अपना जीवन यापन करने वाले समाज को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तेल घानी बोर्ड, केश शिल्प बोर्ड सहित विभिन्न बोर्ड का गठन किया है। जिससे पिछड़ा वर्ग समाज का विकास हो रहा है। 27 प्रतिशत आरक्षण भी राज्य में लागू किया गया लेकिन महामहिम राज्यपाल के द्वारा विधेयक को स्वीकृति नही दी गई। मंडल आयोग से पूर्व सन 1955 में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने पिछड़े वर्ग के सिफारिश के लिए कालेलकर आयोग का गठन किया था। जिलाध्यक्ष कोरबा शहर गजानंद प्रसाद साहू ने कहा 1979 में मंडल आयोग का गठन किया गया, तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह इसे लागू करना चाहते थे लेकिन विरोध के कारण लागू नही किया जा सका। ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा ग्रामीण रामगोपाल यादव ने कार्यक्रम का संचालन एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेम साहू ने समस्त उपस्थित जनों का आभार जताया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण देवांगन, प्रसन्ना महंत, हाजी इकबाल दयाला, बजरंग दास, निर्मल साहू, कीर्तन बरेठ, अनिल यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, गणेश दास, अमरु दास महंत, हेमंत राठौर, टीका राम मनहर, देवेंद्र श्रीवास, प्रेम साहू, गोपाल प्रसाद श्रीवास, इन्द्र कुमार राठौर, कृष्णा राठौर, तारा चक्रवर्ती, मनोहर लाल, मनहरण राठौर, कृष्ण कुमार चौकसे सहित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें