Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान,रजगामार के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 21, 2023
कोरबा 20 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, जिला स्वीप नोडल सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देशन में और उप निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खांडे के मार्गदर्शन में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में 17 से अधिक उम्र के बच्चों, उपस्थित पालको एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को मताधिकार और मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रजगामार कॉलोनी में क्रमबद्ध रैली निकालकर जागरूक एवं अच्छे मतदाता बनने के लिए अपनी भागीदारी अवश्य निभाने की अपील की गई। मतदाताओं से संकल्प के रूप में ‘छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान‘ यह भी नारा लगवाया गया। सभी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में जिला स्वीप उप नोडल अधिकारी अनिल रात्रे ने उपस्थित मतदाताओं को अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करते हुए सभी को मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान करने प्रेरित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें