Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा सतनामी समाज ने मंत्री लखन का किया सम्मान

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Dec 25, 2023
कोरबा, 25 दिसंबर । कोरबा सतनामी कल्याण समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक व प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान कोहड़िया में आज प्रात: 11 बजे सौजन्य मुलाकात कर चुनाव जीतने की बधाई दी। कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर मुलाकात के दौरान समिति के सभी सदस्यों से कहा कि गुरु के आशीर्वाद से चुनाव जीता। 18 दिसंबर गुरुघासीदास जयंती के कार्यक्रम में सामाजिक अध्यक्षता करने का मुझे अवसर मिला और इसी अवसर से गुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इसी कारण मुझे मंत्री पद भी प्राप्त हुआ है। गुरु के प्रांगण में विकास में कमी नहीं आएगी। इस अवसर पर श्याम नगर लाटा इकाई के पदाधिकारी, सतनाम सेवा समिति अयोध्यापुरी के पदाधिकारी सहित सतनामी समाज के अध्यक्ष यूआर महिलांगे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जीएल बंजारे, कोषाध्यक्ष अनिकेत पाटले, सहसचिव सत्येन्द्र डहरिया, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार रात्रे और सदस्य विनोद डहरिया, रामचंद्र पाटले, विजय डहरिया, त्रिवेन्द्र आदिले, धर्मेन्द्र कोसले, दयाराम बघेल, अध्यक्ष एसआर अंचल, मिथलेश डहरिया, एसआर भारती, मुरारी लहरे, राधेलाल कुर्रे, अनिल डाहिरे, दिनेश टंडन, तोष लहरे, फुलेश्वरी बंजारे, जमुना देवी बर्मन, सुकृता देवी बंजारे, डॉ. जेके लहरे, अधिवक्ता निर्मल किरण, नारायण कुर्रे, आरडी भारद्वाज, नरेश टंडन, सरजू अजय टंडन शामिल रहे। 0 राताखार में 26 को गुरुपर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने बताया कि सतनाम युवा कल्याण समिति राताखार में 26 दिसंबर को गुरुपर्व आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ लोग शामिल रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें