Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान : जयसिंह

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 5, 2023
- नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन कोरबा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान है। नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को माला पहना, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना गर्व की बात है। समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सदैव इनका आदर करे। बुजुर्गों को ईश्वर के समकक्ष माना गया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वृद्धाश्रम का संचालन कर रही नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने वृद्धाश्रम की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने आश्वस्त किया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्व मंत्री के समक्ष केअरटेकर आवास एवं आश्रम के कार्यालय भवन निर्माण की मांग रखी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत बालकृष्ण कसेर की स्वरचित कविताओं के संकलन का विमोचन किया। श्री कसेर ने कविता का वाचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता, नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के सचिव लक्ष्मी चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता मधु पांडेय, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मिश्रा, ज्योति सारथी, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें