Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सामान्य प्रेक्षक सहित व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक कोरबा पहुंचे,आम नागरिकगण निर्वाचन संबंधी जानकारी मोबाइल में दे सकते हैं

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा 30 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रेक्षक कोरबा पहुंच गये है। जिले में विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी आम नागरिकगण अपने विधानसभा से संबंधित प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर प्रदान कर सकते हैं। कुल 04 आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। कोरबा और रामपुर विधानसभा के लिए आई.ए.एस. श्री प्रियतु मंडल और पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया की नियुक्ति सामान्य आब्जर्वर के रूप में की गई है। इसके अलावा कोरबा, रामपुर पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव आई.आर.एस. को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, जबकि पुलिस आब्जर्वर के रूप में श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी आई.पी.एस. को नियुक्त किया गया है। ये सभी कोरबा जिले में निर्वाचन तक उपस्थित रहकर निर्वाचन पर नजर रखेंगे। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत रामपुर और कोरबा विधानसभा हेतु प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल (आईएएस), मो.नं. 7587016645 से आम नागरिक प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार हेतु प्रेक्षक श्री सी.के.जमातिया .(आईएएस), मो.नं. 7587016646 से आम नागरिकगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. इसी तरह व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव (आईआरएस) मो.नं. 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी (आईपीएस) मो.नं. 7587016647 से सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें