Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च,दर्री अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी फ्लैग मार्च में लिए हिस्सा

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 5, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में दर्री पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.11.2023 को संध्या 5.00 बजे थाना दर्री से पुलिस वाहन बाईक से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल घनी आबादी वाले क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। फ़्लैग मार्च के दौरान आम जनता को भयमुक्त, बिना किसी के दबाव में अधिक से अधिक मतदान में शामिल होने का अपील किया गया। फ्लैग मार्च थाना दर्री से प्रारंभ होकर दर्री बस्ती, सीएसईबी कालोनी, अयोध्यापुरी बस्ती, जैलगांव चौक, एनटीपीसी कालोनी, अगारखार, लाटा, केंदईखार, अटल आवास, साडाकालोनी से होते हुए थाना दर्री में समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिन्सन गुड़िया, रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा, थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिन्हा, थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक अश्वनी राठौर, थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्णा वर्मा, थाना प्रभारी बांकीमोंगरा श्रीमति उषा सोंधिया, चौकी प्रभारी सर्वमंगला सउनि विभोर तिवारी एवं दर्री पुलिस अनुविभाग के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं सीएसईबी कोरबा पश्चिम के सुरक्षा गार्ड शामिल हुए ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें