Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता, छत्तीसगढ़ में फिर से एक बार बनेगी कांग्रेस की सरकार : अखिलेश

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 4, 2023
कोरबा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह शुक्रवार को कोरबा के प्रवास पर रहे। उन्होंने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस के सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने मजबूती के साथ कहा कि आने वाला चुनाव महज एक औपचारिकता है। छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा यह जानता है कि कांग्रेस की सरकार यहां बनने जा रही है। कांग्रेस यहां 75 से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मीडिया से चर्चा के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के साथ ग्रामीण और शहर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान सहित महापौर राजकिशोर प्रसाद व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में हमने 75 पार का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जितने भी वादे हमने किए थे। वह सभी पूरे किए हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी सरकार ने 17 वादे किए हैं। 17 प्रतिज्ञा की है। जिसमें से हर एक मांग को पूरा किया जाएगा। इनमें से एक वादा चुनाव के पहले ही पूरा हो गया है। किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी शुरू कर दी गई है। अखिलेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है। जिसकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। यहां के गौठान हो या फिर अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं, केंद्र सरकार ने भी उन्हें सराहा है। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर अखिलेश ने कहा कि जिससे केंद्र सरकार मि विचारधारा मेंल नहीं खाती। उस पर वह छापे पड़वा देते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार को ठीक से काम नहीं करने देने का यह एक षड्यंत्र है। केंद्र सरकार ने लगातार छत्तीसगढ़ की सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की कार्यवाही की है। जो अनुचित है। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है। जहां की योजनाएं नजीर के तौर पर पेश की जाती है। एक बार फिर केजी से पीजी तक के लिए नि:शुल्क शिक्षा का वादा छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। सभी को यहां की सरकार पर भरोसा है। अखिलेश ने यह भी कहा कि 2018 के पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद के लिए होती थी। लेकिन 5 साल में सरकार ने ऐसा काम किया है कि लोगों का भरोसा बढ़ा है। मैं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घूम रहा हूं। मुझे लगता नहीं है कि भाजपा यहां दहाई का आंकड़ा भी प्राप्त कर पाएगी। जनता ने कांग्रेस को जितनी सीट पिछली बार दी थी। इस बार उससे भी ज्यादा सीटों के साथ हम यहां सरकार बनाने जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें