Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कांग्रेसी नेताओं ने शुरू किया जनसंपर्क, उमड़ रही लोगों के भीड़

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 27, 2023
कोरबाः कांग्रेस का प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा हैं। जहां कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल सघन जनसंपर्क में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के नेता भी उनके समर्थन में घर-घर दस्तक दें रहे हैं। इसी कड़ी में मुडापार में श्याम सुंदर सोनी ने कांग्रेस जनों व वार्ड वासियों की बैठक लेकर कांग्रेस की रीति-नीति और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मलेरिया से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभिायान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 7 चरणों में 140.8 लाख लोंगो की जांच कर मलेरिया के रोेगी पाए जाने पर उनका निःशुल्क उपचार किया गया। कोरबा शहर के स्लम बस्तियों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। जिससे अब मलेरिया के मरीज नहीं मिलते हैं। श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल के विशेष प्रयास से चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए घरों तक मोबाइल वाहन चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जा रहा हैं। बैठक को गजानंद साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य किए गए हैं। अब समय आ गया हैं कि विकास कार्यों के बदले हम भी अपना फर्ज निभाए और कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने अपना योगदान दें। पूर्व पार्षद डॉ राम गोपाल कुर्रे ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, सड़क-नाली बनाने का कार्य कराया गया हैं। हर गली को बिजली से रोशन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया गया हैं। बैठक में रथलाल चौहान, निक्की गोयल, सुभराम साहू, अमना सिंह, तुमुल चौहान,भागवत जायसवाल, तरूण चौहान, आबीद, मेहक चौहान, प्रेमलाल,अग्नि महंत, संजीदा बेगम, बाबी चौहान, निता मरावी, चुनी श्रीवास, दारा साहू, सुरेखा महंत, गुलाब महंत, सुस्मा, गीता श्रीवास, उषा शर्मा, संजू पैकरा, कुसुम भगत, श्यामा धीवर, नीलू शर्मा, गायत्री पोर्ते, शीबू लाल, बशीर खान, अर्जुन लाल साहू, जनक पुरी गोस्वामी, हीरालाल गोस्वामी, बैजनाथ देवांगन, कमोलिनी कुमारी, सोनिया गोस्वामी, ताराबाई वैष्णव, नंदनी साहू, अच्छेलाल, रानी महंत, उर्मिला महंत, एवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें