Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लक्ष्मण वन ब्रांच एवं भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW) ब्रांच लक्ष्मण वन का हुआ सम्मेलन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 21, 2023
दिनांक 20 सितंबर 2023 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लक्ष्मण वन ब्रांच एवं भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW) ब्रांच लक्ष्मण वन का सम्मेलन पूर्व निर्णय अनुसार शाम 7:30 बजे से हुआ सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड आशमती द्वारा किया गया उसके बाद निम्न साथियों को साल श्रीफल से स्वागत किया गया जो शोषण दमन अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे एवं कई बार जेल गए कामरेड फूलबाई, कश्यप , कामरेड लक्ष्मी यादव, केवड़ा बाई, कुशल यादव, जगर बाई चौहान, आशमती यादव, सुमित्रा बरेठ, महेतरु चौहान, तील बाई यादव, तुलसी वर्मा, हेमा चौहान, किरण चौहान, सुनीता यादव, केवरा बाई, राम मूर्ति दुबे, स्वागत के बाद भाकपा ब्रांच लक्ष्मण वन के पदाधिकारी निम्न चुने गए। *सचिव कामरेड हेमा चौहान, सहायक सचिव सुशील यादव, सहसचिव सुमन श्रीवास, कोषाध्यक्ष किरण चौहान,* महिला फेडरेशन (NFIW) ब्रांच लक्ष्मण वन के पदाधिकारी निम्न चुने गए *अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष सुशील यादव, सचिव सुनीता यादव, सहसचिव लता यादव, कोषाध्याय केवरा यादव* इसके बाद जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने चुने गए सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मेलन के बाद हम सबको मिलकर एक बेहतर समाज, बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा के लिए काम करना है पार्टी का उद्देश्य वन नेशन वन एजुकेशन जन‌ जन तक पहुंचना है आप जिस भी धर्म, जाति, पंथ, संप्रदाय, विचार के समर्थक हैं यदि इस देश समाज को सुंदर और अपनी पीढ़ियों को इंसान बनाना चाहते हैं तो शिक्षा, चिकित्सा के निजीकरण का अपनी पूरी ताकत से विरोध करना है फिनलैंड में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एजुकेशन फ्री है वहां प्राइवेट स्कूल है ही नहीं दुनिया का चौथा खुशहाल देश है उसी प्रकार क्यूबा में शिक्षा चिकित्सा सरकारी है और वहां पर 10000 जनसंख्या पर 70 डॉक्टर हैं हमारे यहां निजीकरण भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है इसलिए हमारा देश खुशहाली के 139वें स्थान पर है। इसके बाद कामरेड राम मूर्ति दुबे जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहां की शाम से लगातार बारिश हो रही है उसके बावजूद सैकड़ो साथी उपस्थित हुए यह लाल झंडे के क्रांतिकारी सिपाही की पहचान है इस बैठक में प्रमुख साथी अजय कश्यप, शकुंतला केवट, रजनी केवट, सरिता सिदार, सुशीला, खेल भाई यादव, मनीष चौहान, कुशाल भाई यादव, रामपति केसरी, गीता यादव, शिवकुमारी साहू, भानमति श्रीवास, केवरा बाई यादव, कैलाश यादव, लता, मीना, फेकन यादव, आदि उपस्थित थे। *और अंत में सभी साथियों ने एक स्वर मे कहा की कोरबा विधानसभा चुनाव जीतने में तन मन धन लगा देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें