Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: निर्वाचन कार्य में नियुक्त नये सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाये - कलेक्टर श्री सौरभ कुमार

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 15, 2023
कोरबा 12 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त नये सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित जरूर किया जाये। इसके पहले वह अपने संबंधित मतदान केंद्रों का निरीक्षण अवश्य कर लेवे। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रो की वेब कास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति, सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आई टी कालेज में बनाये जाने वाले स्ट्रॉंग रूम मे पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, विद्युत ट्रांसफॉर्मर, आदि की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने राजीव आश्रय योजना, एसईसीएल की भूमि एवं वन भूमि के पट्टे, स्कूल जतन योजना, किसान पंजीयन के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला बाल विकास द्वारा पोषण माह जन आंदोलन अंतर्गत विभागों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें