Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र रामपुर पीडब्ल्यूडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शा.उ.मा.वि.अंधरीकछार एवं शासकीय ई व्ही पीजी कॉलेज के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और बिजली, पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात मतदान केंद्रों में जाकर बूथ लेबल अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की और निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं, दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी रखते हुए पर्याप्त संख्या में नाम जोड़ने और नाम काटने हेतु प्रपत्र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न हो इसे परीक्षण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का सत्यापन करने के साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहाँ भवन जर्जर है उसके बदले उसी परिसर के भवन में ही मतदान केंद्र बनाते हुए कमरे के बाहर आवश्यक जानकारी का उल्लेख करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मतदाता सूची में अंकित मतदान केंद्र के सभी फ़ोटो को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे, बीईओ श्री संजय कुमार अग्रवाल,तहसीलदार अमित केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें