Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 25, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के लिए झगरहा स्थित आई टी कोरबा कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान पश्चात् ईव्हीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने एवं उनकी निगरानी के लिए सुदृढ़ व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संपूर्ण स्थल का सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते हुए सामग्री वितरण, सामग्री मिलान, पार्किंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को चुनाव सामग्री का वितरण भी इसी स्थल से किया जाएगा। इस हेतु मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान समाप्ति उपरांत मतदान पेटियों को स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मत पेटी वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बैरीकेडिंग, गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने एवं वितरण तथा गणना के दिन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें