Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर ने की 6वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की समीक्षा

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 17, 2023
कोरबा/ कलेक्टर सौरभ कुमार ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में संचालित 6वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम का प्रभारी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र देवसिंह एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत पूरे सितंबर माह में 6वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वयन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चखियार द्वारा सभी विभागों को पोषण माह की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का इस वर्ष का उद्देश्य मिशन पोषण 2.0 के आधार, जीवन चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना हैं। इस दृष्टिकोण में पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों-गर्भावस्था, शैशावास्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना हैं। 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में मुख्य रूप से महिलाओं और स्वास्थ्य, बच्चे एवं उनके शिक्षा, जेंडर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन सहित आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों के लिए परम्परागत आहार पर केन्द्रित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें