Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया कलेक्टर ने

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jul 20, 2023
कोरबा 19 जुलाई 2023/आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कटघोरा में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति से होने वाले उपचारों से बहुत राहत मिलने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से निजात मिलने की बात कही। शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। साथ ही 27 से अधिक लोगों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिय पंचकर्म विधा अभ्यंग (मालिश), स्वेदन (मेडिकेटेड स्टीम), पत्रपिण्ड स्वेदन, षष्टीक शाली पिण्ड स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, पृष्ठ बस्ति, ग्रीवा बस्ति, मात्रा बस्ति, स्थानिक पीच, औषधीय लेप, पुल्टीश, शिरोधारा, शिरोपिच, शिरोबस्ति, नस्य, औषधीय धूमपान, कर्णपूरण रक्तमोक्षण अवालु, अग्निकर्म, मर्म चिकित्सा विधि से उपचार किया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार के वात रोग, घुटना दर्द, कमर दर्द, सर्वाईकल एवं लम्बर स्पोडिलाइटिस, एव्हीएन, फ्रोजेन सोल्डर्स, कलाई, व कोहनी का दर्द, टेनीस एल्बो, लकवा, साइटिका, हाथ पैरों में झुनझुनी एवं सुन्नपन, अनिद्रा, शिरःशूल (माइग्रेन) एवं न्यूरोमस्कुलर एवं मस्कुलोस्वलेटन इत्यादि रोगों का उपचार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें