Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: परसाभाठा विकास समिति के द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से परसाभाटा की समस्याओं को लेकर कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया

परसाभाटा केजरीवाल सड़कों पर गुजरने वाले नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों तथा समस्त व्यवसायियों स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के संबंध में पूर्व भी कई बार आवेदन निवेदन एवं प्रतिवेदन से दी जा चुकी थी तत्पश्चात बात नहीं बनने पर बीते 10 दिवस पूर्व स्थानीय नागरिकों द्वारा चक्का जाम कर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा गया जिसके दौरान जो जिला प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था उस आश्वासन के ऊपर बालको प्रबंधन द्वारा अमल नहीं करने पर पुनः आज कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, एसडीएम महोदय, तहसीलदार महोदय, पर्यावरण विभाग, बालको प्रबंधन एवं थाना प्रभारी बालको नगर को आवेदन के माध्यम से पुनः उन समस्त बिंदुओं पर अमल करने हेतु अवगत कराया गया है जिस पर तत्काल कार्यवाही नहीं करने पर पुनः विरोध प्रदर्शन की बात कही गई है। *जो बिंदुवार निम्नानुसार है* *निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी थी जिसे तत्काल प्रभाव से लागू की जाए* 1) परसाभाटा बाजार चौक से बजरंग चौक तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य तत्काल चालू किए जाने पर सहमति बनी थी परंतु ऐसा नहीं किया गया बल्कि बीच-बीच में सिर्फ गड्ढों में गिट्टी भरकर छोड़ दिया गया तथा पैच वर्क करके खानापूर्ति किया जा रहा है जिसे बंद कर संपूर्ण सड़क का निर्माण अच्छे से किया जाए ताकि आम जनमानस को असुविधा ना हो तत्काल प्रभाव से परसाभाटा बाजार से बजरंग चौक तक सड़क निर्माण कार्य किया जाए। 2) सड़कों की सफाई हेतु प्रत्येक दिवस चार व्यक्तियों की टीम आवश्यक संसाधन के साथ उपलब्ध कराना था जोकि नहीं की जा रही जिसे तत्काल चालू करवाया जाए। 3) राखड गाड़ियों को पूर्णतः ढककर एवं ओवरलोडिंग पूर्णता बंद करने की बात कही गई थी जो कि आज तक अपूर्ण है जिसे तत्काल लागू किया जाए। 4) राखड़ एवं कोयले की गाड़ियों के परिवहन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की बात कही गई थी जोकि आज तक उस क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं किया गया जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर वैकल्पिक मार्ग निर्माण तत्काल चालू किया जाए। 5) यातायात एवं गाड़ियों की स्पीड कंट्रोल हेतु तीनों शिफ्ट में गार्ड की नियुक्ति की जानी थी जोकि सिर्फ दो दिवस तक ही दिखाई पड़ा उसके उपरांत पुनः बंद कर दिया गया जिसे तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए एवं निरंतर चालू रखा जाए। 6) प्रतिदिन स्कूल के समय सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक एवं बाजार के दिनों में मंगलवार एवं शुक्रवार को नो एंट्री शाम में 5:00 से 8:00 तक लगाने की बात कही गई थी जो आज तक अपूर्ण है तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। *जिला प्रशासन को पत्र देने गए स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों की ओर से विकास डालमिया, परसाभाठा के पार्षद पति बद्री किरण, व्यवसायी शशि चंद्रा ,शहजाद अहमद खान ,श्रीकांत माझी, डॉक्टर एम एल चंद्रा उपस्थित रहे।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें