Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जटाशंकरी नाला पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को होगी आवागमन में आसानी

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 28, 2023
कोरबा जुलाई 2023/पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर से नवापारा पहुंच मार्ग में स्थित जटाशंकरी नाला पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित की गई है। पुल बनने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों सहित हाईस्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के दिनों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के मौसम के साथ ही गोपालपुर से नवापारा के बीच स्थित जटाशंकरी नाला में जल का स्तर बढ़ जाता है। जल स्तर बढ़ने से होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा इस नाले पर पुल निर्माण की पहल की गई है। इसके लिए सेतु संभाग कोरबा द्वारा गोपालपुर से नवापारा मार्ग में नरसिंह गंगा (झूलना) नाला पर पुल बनाने हेतु 698.26 लाख रुपए का प्राक्कलन मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर को प्रेषित किया गया है। सेतु संभाग के अधिकारी श्री अक्षय जैन ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को दूर करने पुल का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के पश्चात् पुल बनाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें