Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 28, 2023
कोरबा 27 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज कमला नेहरू महाविद्यालय एवं विकासखण्ड पाली के शासकीय हाईस्कूल कर्रा नवापारा विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली में समस्त सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के अपनी भागीदारी प्रदर्शित की। साथ ही महाविद्यालय में ईएलसी साक्षरता क्लब के सदस्यों की बैठक की गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसी प्रकार पाली के शासकीय हाईस्कूल कर्रा नवापारा विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर सभी को निष्पक्ष मतदान हेतु प्रोत्साहित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें