Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Dec 17, 2023
*शिविर में 86 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सहायक उपकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र किया गया प्रदान* कोरबा 12 दिसम्बर 2023/समग्र शिक्षा अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देश पर विगत दिवस विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चो हेतु आकलन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य व दिव्यांगता का आंकलन किया गया। आंकलन शिविर में कुल 86 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 9 बच्चों को 40 प्रतिशत से ऊपर की दिव्यांगता पाई गई जिसका प्रमाणपत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कुछ जरूरत मंद बच्चांे को ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित सम्बंधित बच्चो के शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आकलन शिविर प्रत्येक विकास खण्डों में 11 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है, जिससे दिव्यांग बच्चो को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें