Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,08 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन प्रस्तुत

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा 03 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन रायपुर मे होटल मैनेजमेंट मे डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेजेस सर्विसेस तथा डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन्स तथा डिग्री कोर्स बीएससी हॉस्पिटैलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन हेतु कोरबा जिले के 15 मेधावी छात्रों का चयन किया जाना है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्थान में डिग्री-डिप्लोमा कोर्स की पूर्ण अवधि हेतु छात्रों के शिक्षण शुल्क एवं हॉस्टल तथा मेस शुल्क का वहन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है, इस हेतु अधिक छात्र होने पर मेरिट के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा। कोर्स में शामिल होने हेतु इच्छुक आवेदक 08 अगस्त 2023 तक लाईवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर कोरबा में कार्यालयीन समय मे उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें