Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 22 सितंबर से होगी प्रारंभ

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 15, 2023
कोरबा /वर्ष 2023-24 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चतर) छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् विद्यार्थी 20 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर करने के लिए सूचित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों से नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 25 अक्टूबर 2023 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा। साथ ही 30 अक्टूबर 2023 तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन ऑर्डन लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रवृष्टि भी सुनिश्चित करना होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें