Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सड़क पर पंडाल-बैनर पोस्टर लगाने वाले और अवैध विद्युत कनेक्शन पर होगी कार्यवाही

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 17, 2023
कोरबा / कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश नाग, अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार, तहसीलदार श्री अमित केरकेट्टा की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), अनंत चतुर्दशी, भगत सिंह जयंती को शांति पूर्वक मनाए जाने हेतु आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में हमेशा की तरह सभी पर्व को शान्ति और सौहार्दपूर्ण मनाया जाए। किसी के धार्मिक भावनाओं को आघात पहुचाने और समाज को भड़काने वाले कार्य न किए जाए। जिले की शांति व्यवस्था और सदभावनापूर्ण माहौल को खराब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही का निर्णय लिया गया। शान्ति समिति की बैठक में गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर समितियों को निर्देशित किया गया कि विसर्जन से पूर्व वे नियमानुसार सूचना और अनुमति अपने क्षेत्र के एसडीएम से लेवें। इस दौरान विसर्जन रुट और स्थल की जानकारी भी दें, प्रतिमा की ऊँचाई भी बहुत ज्यादा न हो, ताकि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि आवागमन वाले सड़कों पर पंडाल न लगाई जाए। मुख्य मार्ग में बैनर पोस्टर लगाने पर कार्यवाही की जाएगी। किसी भी कार्यक्रम या पंडाल के लिए विद्युत कनेक्शन भी नियमानुसार प्राप्त करें। विद्युत तार के संपर्क में कोई न आ सकें, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित न हो इसका भी समुचित ध्यान रखा जाए। बैठक में विसर्जन स्थल पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, तैराक-गोताखोरों की व्यवस्था, अग्निशमन, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकालने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें