Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, कोसाबाड़ी मंडल ने हाउसिंग बोर्ड रामपुर में किया सघन जनसंपर्क

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jul 29, 2023
मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर महा-जनसंपर्क अभियान चलाया गया, अभियान के तहत कोरबा विधानसभा अन्तर्गत कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड नं०- 32 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में "डोर टू डोर कैंपेन" कर "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम कर ग्रामीणों को 9 साल बेमिसाल-सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक वितरित कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने इस सोच के साथ काम किया है कि, 140 करोड़ नागरिकों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे, बीजेपी सरकार ने थ्रीडी का संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है, इसी के चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है, हम देश को विश्वास दिलाते हैं कि, प्रत्येक दिशा में सेवाभाव से काम करते हुए हम विश्व के सबसे युवा लोकतंत्र को नई उम्मीदों के साथ बुलंदियों पर ले जाएंगे, देश ने इन नौ वर्षों में यह देख लिया कि शोषितों और वंचितों को हर हाल में उनका हक मिलेगा."प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ आवास, देशभर में 11.72 करोड़ शौचालय, हर घर नल हर घर जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों में पानी कनेक्शन, 9.6 करोड घरों को मुफ्त गैस कनेक्शन, कोविड महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का ईलाज, एक रूपए में युवतियों-महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड, जन औषधि केंन्द्र और किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान को सालाना 6 हजार रूपये मिलने वाली योजना के बारे में बताया | मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने सुशासन संकल्प के साथ गरीबों और वंचितों को समाज में सम्मान सुरक्षा दिलाने का वादा किया था, जिसको उन्होंने पूरा करके दिखाया है. मोदी सरकार के विजन के बारे में बताते हुए उन्होने नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया | नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। 9090902024 टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर लोगों से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया, कार्यक्रम में मंडल महामंत्री द्वय श्रीमती सुमन सोनी, दिनेश वैष्णव, चंदन सिंह, शिव चंदेल, बद्री अग्रवाल, श्रीमती रमा मिरी, बलदेव दीवान, संजीव शर्मा, भजन सिंह कंवर, दीपक सिंह, आशा अग्रवाल, सहोदरा खड़िया, श्याम केवट, निलेश सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें