: डी.ए.वी. स्कूल बालको के छात्र प्रतीक कुमार यादव ने प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल कर बढ़ाया मान, कक्षा दसवीं में प्राप्त किए 97% अंक
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Jun 12, 2022
बालको नगर – डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्कोनगर के छात्र प्रतीक कुमार यादव ने कक्षा दसवीं में वर्ष 2020-21 में 97 प्रतिशत अंक से प्रावीन्य सूची में स्थान हासिल कर नगर , विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। वे भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम लाकर दूसरों को प्रेरणा देते हुये समाज सेवा करना चाहती हैं। बताते चलें बालकोनगर निवासी श्री भरत लाल यादव एवं श्रीमति नीलू यादव के सुपुत्र प्रदीप कुमार यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने प्रतिदिन 4 से 5 घंटे लगन से पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर स्वजनों , मित्रों तथा शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस शानदार सफलता पर परिजनों , ईष्ट मित्रों सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित विषयों के शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन