Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले की 100 बीसी सखियों को आईआईबीएफ प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 30, 2021
कोरबा 30 सितम्बर 2021। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में बीसी सखी आईआईबीएफ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बिहान समूह की बैंक सखियों को आईआईबीएफ प्रमाणपत्र वितरण किया गया। बिहान की बैंक सखी दीदियों द्वारा घर पहुंच बैंकिंग सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रो मे दी जा रही है। इस सेवा से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों  के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। इन सेवाओं को देने के लिए बैंक सखी को बैंकिंग क्षेत्र की " इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस" की परीक्षा पास करने होती है। इसी तारतम्य में जिले कि 100 बैंक सखी द्वारा यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान लेखाधिकारी श्री निशांत पाण्डेय, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू, जिला मिशन प्रबंधक श्री अनुराग जैन तथा डीपीएम वित्तीय समावेशन श्री चिराग ठक्कर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक सखियों को अन्य सेवाओं के विस्तार तथा आय संवर्धन हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें