: बालको मेगा रक्तदान शिविर में 250 लोगों ने लिया हिस्सा
Fri, Jul 5, 2024
*बालकोनगर, 27 जून 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरबा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोगों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरबा जिले में एक दिन में 250 यूनिट से अधिक जीवन रक्षक रक्त एकत्र किए गये।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर कोरबा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों के देखरेख में संचालित किया गया। समर्पित चिकित्सा कर्मचारियों ने शिविर के दौरान रक्त संग्रह के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ ही रक्तदान प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में स्वयंसेवकों के बीच व्यापक जागरूकता पैदा करने में भी मदद की। सावधानीपूर्वक स्क्रीनिंग और जांच के बाद एकत्रित रक्त को कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक में संग्रहीत किया गया। जरूरतमंद लोगों को ब्लड यूनिट निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। थैलेसीमिया, सिकल सेल, कैंसर, सड़क यातायात दुर्घटनाओं, गर्भवती माताओं और हीमोफिलिया वाले व्यक्तियों के इलाज के लिए उनकी रक्त आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमने चिकित्सा संबंधी चुनौतियों की एक विस्तृत समझ के साथ सभी लिंग एवं आयु समूह के कल्याण को संबोधित करने के लिए तैयार की गई विविध पहलों के माध्यम से समुदाय के स्वास्थ्य को लगातार प्राथमिकता दी है। रक्तदान अभियान के दौरान समुदाय की सामूहिक प्रतिक्रिया को देखना सुखद है जिससे रक्त बैंक के भंडार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। इस प्रयास ने आपातकालीन रक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चिकित्सा ढांचे को मजबूत किया है और अनगिनत लोगों की जान बचाई है।
बालको के प्रयास की सराहना करते हुए कोरबा के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी श्री एस. एन. केसरी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और 250 से अधिक लोगों का रक्तदान कराना वास्तव में एक उल्लेखनीय प्रयास है। मैं प्रत्येक रक्तदाता को उनके निस्वार्थ कार्य के लिए बधाई देता हूँ। उदारता का यह कार्य हमारे समुदाय में अनगिनत लोगों की जान बचाने में मदद करेगा जिससे कई परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।बालको का मेगा रक्तदान शिविर जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को एकत्रित करने में सफल रहा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र के माध्यम से उनके योगदान को सराहा गया। इसका उद्देश्य उनके निस्वार्थ कार्यों का सम्मान करना और प्रोत्साहन प्रदान करना था।बालको समुदाय की भलाई में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत पूरे वर्ष कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता है। वित्तवर्ष 2024 में 1.35 लाख से अधिक लोगों के जीवन को को लाभ पहुंचाया है। कंपनी अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य पहल का संचालन करता है।
स्वास्थ्य पोस्ट (आरएचपी) के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाता है। परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 50,000 लोग लाभान्वित हुए हैं। कंपनी अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) के माध्यम से क्षेत्र में ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाया है जो हर 15 दिनों में क्षेत्र का दौरा करती है। वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 15,500 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। कंपनी त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता आयोजित करता है जो टीकाकरण, स्वच्छता प्रथाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देते हैं। नई किरण परियोजना के तहत बालको ने कोरबा के 45 गांवों में जागरूकता के माध्यम से 57,000 से अधिक लोगों को माहवारी के दौरान स्वच्छ प्रथाओं के बारे में जागरूक किया है।बालको मेडिकल सेंटर 170 बिस्तरों का अत्याधुनिक कैंसर उपचार केंद्र है। देश में कैंसर उपचार के क्षेत्र में यह अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित है। वर्ष 2018 में केंद्र के उद्घाटन के बाद लगभग 38,500 पीड़ितों को विभिन्न विशेषज्ञों ने उपचार मुहैया कराए हैं।100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एव उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। विशेषज्ञों की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसे 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है। बालको अस्पताल छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों से हर साल 2 लाख 10 हजार से अधिक रोगियों को सेवा प्रदान करता है।
-------------------------------------------------
: अपहरण एवं फिरौती की मांग के मामले में आरोपी एवं आरोपिया जेल दाखिल
Sun, Jun 30, 2024
सक्ती - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुये अपहरण एवं फिरौती की मांग के मामले में आरोपी एवं आरोपिया दोनो को सक्ती पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 28 जून को रामनाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र थाना में प्रस्तुत किया गया कि उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 वर्ष जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी , अपने भाई कालेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी औरर लगभग साढ़े सात बजे चौपाटी के पास से लापता हो गई थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की के मोबाईल से उसके भाई डेगम्बर को फोन कर पंद्रह लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी , रूपये नही देने पर जान से मारकर बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 364 (ए), 120 बी, 384 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया। घटना की सूचना बारह बजे प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं फिरौती की मांग को देखते हुये सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदन शीलता का परिचय देते हुये तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की चार टीमों का गठन कर डिजीटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश हेतु कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया तथा किसी भी तरह से सुरक्षित रूप से लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया गया। जिसके आधार पर सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र चार घण्टे के अंदर अपहृता अनुपमा जलतारे को उसके साथी महेद्र जांगड़े के साथ होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर से बरामद किया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि अपहृता अनुपमा जलतारे अपने साथी महेन्द्र जांगडे के साथ मिलकर 27 जून को लगातार मोबाईल से बात करके षडयंत्र पूर्वक महेन्द्र जांगडे को कोरबा से चौपाटी सक्ती के पास बुलाई और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दी , जब भाई वापस आया तो वह नही थी। उसके भाई द्वारा फोन लगाने पर फ्लाइट मोड मे करके महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक क्रमांक सी. जी 28 एल 0149 में बैठकर बाराद्वार होते हुये बिलासपुर चली गई। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अनुपमा द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से महेन्द्र जांगड़े के माध्यम से अपने भाई डेगम्बर को फोन कर पंद्रह लाख की फिरौती की मांग किया गया एवं 28 जून के ग्यारह बजे तक पंद्रह लाख रूपये के व्यवस्था करके रखने एवं नही देने पर अनुपमा को मार देने की धमकी दिया गया एवं पैसा छोड़ने का समय ग्यारह बजे बताना बोला गया। डेगम्बर द्वारा महेन्द्र को फोन लगाने पर उसके मोबाईल में भी अपहरणकर्ता द्वारा पैसे की मांग करना बताया। फिर 28 जून को पुनः अनुपमा के मोबाईल से महेन्द्र जांगडे़ द्वारा उसके भाई को डेगम्बर को पैसा नही देने पर मार कर बोरी में भेजने की बात किया गया तथा अनुपमा द्वारा भी अपने भाई को रोते हुये अपने आप को परेशान होने की बात की गई। विवेचना दौरान इलेक्ट्रानिक डिजीटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि महेन्द्र जांगडे़ और अनुपमा जलतारे एक साथ थे। अनुपमा जानती थी कि उनके घर वाले पंद्रह लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर आती और बताती कि अपहरणकर्ताओ को महेंद्र जांगड़े पैसा देकर उसे छुड़वाया है। अपने घरवालो की नजरो मे महेंद्र जांगड़े को अपने लिये शादी के लिये उपयुक्त लड़का साबित करने के लिये अनुपमा द्वारा झुठी अपहरण एवं फिरौती मांगने की घटना की कहानी षड़यंत्र पूर्वक रचा गया। अपने साथी महेन्द्र जांगडे के माध्यम से पंद्रह लाख की फिरौती मांगी गई। प्रकरण में धारा 120 (बी) , 384 भादवि जोड़ी गई है। दोनो आरोपियों को सक्ती पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले को सुलझाने में थाना सक्ती पुलिस एवं सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।जप्त वस्तुयें -घटना में प्रयुक्त नीला सफेद रंग का टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक कमांक सीजी 28 एल 0149 , आरोपी महेंद्र जांगड़े का मोबाईल और आरोपिया अनुपमा जलतारे का मोबाईल।गिरफ्तार आरोपीगण -महेंद्र जांगडे़ पिता राजेंद्र जांगड़े उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 39 अमन नगर दर्री , थाना - दर्री जिला - कोरबा। स्थाई पता - ग्राम अनंतपुर टेडहाधौरा , थाना - मुंगेली एवं जिला - मुंगेली , कार्य - एन०टी०पी०सी० कोरबा के सेफ्टी डिपार्टमेंट मे ठेका इंजीनियर एवं अनुपमा जलतारे पिता रामनाथ जलतारे उम्र साकिन चिस्दा थाना हसौद जिला सक्ती हाल मुकाम ग्राम सराईपाली जिला सक्ती। कार्य - उप स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली जिला सक्ती में सी०एच०ओ० के पद पर कार्यरत है।
: दुर्ग आईजी ने किया रक्षित केन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
Sat, Jun 29, 2024
बालोद - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भापुसे) द्वारा रक्षित केन्द्र बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण परेड के दौरान उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। एमटी शाखा के वाहनों समेत रक्षित केंद्र बालोद के प्रशासनिक भवन का जायजा लिया जाकर बेहतर रखरखाव बनाये रखने निर्देशित किये गये। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार आयोजित कर मेडिकल भत्ता , पदोन्नति , पदस्थापना एवं अन्य गुजारिशें सुनकर उनके उचित निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिये गये। लाइन निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई जिसमें सभी थाना प्रभारी से लंबित अपराध , लंबित मर्ग , लंबित शिकायत , लंबित चालान की समीक्षा की गई एवं शीघ्र निकाल के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये , सभी थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा को त्रिनयन एप से जोड़कर अपराध नियंत्रण करने के लिये निर्देश दिया गया। क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर प्रहरी ग्रुप से जोड़कर लगातार हो रहे साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया गया। इसके पश्चात नये कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये किये जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं पुलिस विभाग के अधिनस्थ स्टाफ को भी नये कानून से जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया गया। थाने में यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने आता है तो उससे अच्छा व्यवहार किया जावे एवं पुलिस की छवि बेहतर बनाने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने सभी को निर्देशित किये। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित साइबर सेल भवन एवं थाना महामाया के नवीन भवन का शुभारंभ कर रोजनामचा लेखन के साथ सभी आधिकारी कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने मनोबल बढ़ाया गया। उक्त निरीक्षण/भवन शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी , डीएसपी सुश्री नवनीत कौर , एसडीओपी देवांश राठौर , डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी , डीएसपी राजेश बागड़े , डीएसपी बोनीफास एक्का , परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा , टू आईसी इंदिरा वैष्णव समेत समस्त थाना प्रभारी एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।