: कलेक्टर सौरभ कुमार मंगलवार को दोपहर 1 बजे से जनचौपाल में सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं, लेंगे समय सीमा की बैठक
Tue, Aug 8, 2023
कोरबा 08 अगस्त 2023/ कोरबा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार प्रति मंगलवार को प्रातः 11 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेंगे और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे इसी दिन मंगलवार को ही दोपहर एक बजे से जन चौपाल में आमजनों की समस्यायें सुनेंगे एवं उनका यथा संभव समाधान करेंगे। जनचौपाल कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित होगी।
: प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी जेल दाखिल
Tue, Aug 8, 2023
जांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश के चलते प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने आखिरकार दूसरे जिले से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत चार जुलाई को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पूर्व मे प्रार्थिया की लडकी से छेड़खानी की रिपोर्ट पर जेल गया था , उसी रंजिश पर आज प्रार्थिया को हत्या करने , उसे जान से मारने की नियत से पहले से तैयारी कर अपने हाथ मे रखे लोहे के धारदार चाकू लेकर मरवाही से अंधियारीपाठ अकलतरा आया और प्रार्थिया के अकेले मे होने का जगह व समय तलाश कर उसकी हत्या करने की नियत से उस पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से प्राणघातक वार कर फरार हो गया। प्रार्थिया की सूचना पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 341/23 धारा 294 , 506 , 307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।मामले की गंभीरू को देखते हुये लगातार फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दानीकुण्डी थाना मरवाही जिला गौरेला - पेंड्रा - मरवाही में छिपा है। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी विजय उम्र 48 वर्ष निवासी खिसारो हालमुकाम अंधियारी पाठ अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद के साथ विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि अरूण सिंह , सियाराम यादव , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेन्द्र धृतलहरे , विवेक ठाकुर , विरेश सिंह , साईबर सेल मनोज तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।
: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का छग दौरा 13 अगस्त को
Tue, Aug 8, 2023
जांजगीर-चांपा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को पुलिस ग्राउंड खोखराभांठा में भरोसा सम्मेलन का कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अजजा सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था , लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनके दौरे की सहमति नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस प्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट व पीसीसी के पदाधिकारी उपस्थित होंगे , इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल दो अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। खड़गे के न्योता स्वीकार करने के बाद अब उनका कार्यक्रम फाइनल कर लिया गया है। बताते चलें इस चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खड़गे का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिये कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आये थे। फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। उस समय रायपुर के जोरा ग्राउंड में मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने चुनावी आगाज कर दिया था। गौरतलब है कि आगामी नवंबर दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं तो वही प्रधानमंत्री का दूसरी बार दौरा पड़ोसी जिला रायगढ़ में होने वाला है। इधर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में भी चुनावी तैयारियां नजर आने लगी है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में 13 अगस्त को भरोसा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ में इस प्रथम कार्यक्रम को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। जांजगीर चांपा जिले की ज्यादातर सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित है। जिले की 06 में से सिर्फ 02 सीट पर कांग्रेस विधायक है , बाकी 02 सीट पर बीजेपी और 02 सीटों पर बसपा के विधायक हैं। माना जा रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिये मल्लिकार्जुन खड़गे यहां बड़ी सभा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस समय एससी वर्ग की आरक्षित 10 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 07 सीट कांग्रेस के पास है , दो बीजेपी और एक बसपा के पास है। इनमें से एससी वर्ग की दो सीटें सरायपाली और सारंगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों ने पचास - पचास हजार के बड़े वोट के अंतराल से जीत दर्ज की थी। हालांकि एससी वर्ग को साधने की कोशिश भाजपा भी कर रही है लेकिन भाजपा की सभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यहां लाकर कांग्रेस ये साबित करना चाह रही है कि ये सीटें उनके लिये कितनी महत्वपूर्ण हैं।