: जयसिंह में पक्ष में ही करूंगा प्रचार, उनको ही करें मतदान
Tue, Nov 7, 2023
*निर्दलीय प्रत्याशी मसीह ने दिया कांग्रेस को समर्थन, कहा- प्रचार में निकला तब पता चला कोरबा में "जयसिंह की लहर* "कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी कुछ प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी प्रवीण मसीह हैं, वे क्रिश्चियन समाज से आते हैं। इन्होंने नि:शर्त अपना समर्थन को दे दिया है। नाम वापसी के दौरान वह अपना नाम वापस लेने से चूक गए। तब संभवत: वह निर्दलीय चुनाव लड़ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब उनका विचार बदल गया है। कांग्रेस और जय सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है।*जहां गया वहां जयसिंह के पक्ष में माहौल* -प्रवीण मसीह ने कहा कि मैने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। चुनाव लड़ने के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन मैं जहां भी जा रहा था। वहां माहौल जयसिंह के पक्ष में नजर आया। कोरबा विधानसभा में उनकी लहर चल रही है। इसे देखते हुए मैंने अपना समर्थन उन्हें दिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा सदैव कांग्रेस की रही है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में कई विकास कार्य करवाए हैं। उनके कार्यशैली भी बेहद सकारात्मक रही है। लोगों के द्वारा मुझे बताया गया, विकास कार्य के बारे में मुझे जानकारी दी गई। जिससे मैं अभीभूत हूं और इसलिए ही मैंने अपना समर्थन उन्हें दे रहा हूं।मसीह ने बताया कि मैं और मेरा समाज हमेशा कांग्रेस से प्रभावित रहा है। अब मैने अपना समर्थन जय सिंह अग्रवाल को दे दिया है। मैं समाज के लोगों को भी अपील करता हूं कि वह जयसिंह अग्रवाल को ही वोट करें, चुनाव में मैं जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में ही प्रचार करूंगा। उनके लिए हर संभव काम करूंगा। कोशिश करेंगे कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में करें और उन्हें चौथी बार इस विधानसभा से विजयी बनाएं।
: भव्य कलश यात्रा के साथ खैरझिटी में हुआ नवधा रामायण का शुभारंभ
Tue, Nov 7, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरझिटी में मर्यादा पुरुषोत्तम राघवेन्द्र सरकार भगवान श्रीरामचन्द्रजी की असीम अनुकम्पा से आज 06 नवंबर सोमवार को भव्य कलश यात्रा एवं देवपूजन के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ। जिसके व्यास आचार्य पं० देवीप्रसाद शुक्ला (बड़े महाराज) और वरण पंडित शिवेन्द्र शुक्ला के साथ ऋषभ शर्मा हैं। आज नवधा रामायण की शुरुआत व्यास आचार्य देवीप्रसाद शुक्ला के टीका के साथ हुआ। इस नवधा रामायण का हवन , पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा 15 नवंबर बुधवार को होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवधा रामायण के वरण पंडित ऋषभ शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि इस नवधा रामायण का फाईनल प्रतियोगिता 14 नवंबर मंगलवार को रात्रि आठ बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि नावा गौंटिया रोहित कुमार चंद्रा और विशिष्ट अतिथि भातमाहुल सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार चंद्रा रहेंगे। इस प्रतियोगिता में बारह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिये जायेंगे। जिसमें महाकाल युवा समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार एक रूपये , संतराम यादव द्वारा द्वितीय पुरस्कार छह हजार एक रूपये , विजेन्द्र (वीरु) महेशराम यादव और स्व० शंकर लाल सिदार द्वारा तृतीय पुरस्कार पांच हजार एक रूपये , सुपेन्द्र यादव द्वारा चतुर्थ पुरस्कार तीन हजार एक रूपये , आजू राम द्वारा पंचम पुरस्कार दो हजार पांच सौ एक रूपये , जय मां चन्द्रहासिनी महिला समिति द्वारा षष्ठम पुरस्कार दो हजार एक सौ एक रूपये , जय शिव शक्ति महिला समिति द्वारा सप्तम पुरस्कार दो हजार एक रूपये , पंचमराम , कार्तिकराम, शत्रुहन (लाला) , किशन , नेवरतिया और पंचराम धनुहार द्वारा अष्टम पुरस्कार एक हजार पांच सौ इंक्यावन रूपये , समीर यादव द्वारा नवम पुरस्कार एक हजार पांच सौ एक रूपये , जय शीत बाबा युवा समिति द्वारा दशम पुरस्कार एक हजार दो सौ एक रूपये , जय मां सरस्वती महिला समिति द्वारा एकादश पुरस्कार एक हजार एक सौ इंक्यावन रूपये और जय मां लक्ष्मी महिला समिति द्वारा द्वादश पुरस्कार एक हजार एक रूपये प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा धरम सिंग सिदार द्वारा प्रथम बेस्ट टीकाकार को तीन सौ रूपये और हरीश सिदार द्वारा द्वितीय बेस्ट टीकाकार को दो सौ रूपये एवं युगांश यादव द्वारा बेस्ट श्रोता को दो सौ एक रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। अखण्ड नवधा रामायण समिति एवं समस्त खैरझिटी ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गायन , वादन एवं श्रीराम कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।
: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी की मोदी गारंटी,छत्तीसगढ़ में भाजपा के घोषणा पत्र में बड़ी घोषणाएं
Tue, Nov 7, 2023
0 प्रति क्विंटल 3100 रुपए एकमुश्त मिलेगा0 भूमिहीन मजबूरों को सालाना 10,0000 पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर0 10 लाख तक गरीबों का मुफ्त इलाज। 5 लाख आयुष्मान से। उसके ऊपर मुख्यमंत्री विशेष सहायता से।0 5500 में खरीदेंगे तेंदूपत्ता0 4500 रुपये तक बोनस0 चरण पादुका व अन्य सुविधा0 बस्तर और सरगुजा का अलग से घोषणापत्र जारी होगा0 सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए पृथक घोषणा पत्र0 छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रामलला दर्शन योजना0 1000 किलोमीटर लंबी शक्तिपीठ परियोजना0 जुड़ेंगी 5 शक्तिपीठ0 डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं को भर्ती कर सार्वजनिक घर पहुंच सेवा0 उद्यम क्रांति के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याजमुक्त ऋण0 बनेंगे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास0 दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल0 दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर एससीआर स्टेट केपिटल रीजन0 इनोवेशन हब में 6 लाख रोजगार के अवसर0 विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रेवल एलाउंस0 इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के तहत देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आमंत्रण