Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भव्य कलश यात्रा के साथ खैरझिटी में हुआ नवधा रामायण का शुभारंभ

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 7, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरझिटी में मर्यादा पुरुषोत्तम राघवेन्द्र सरकार भगवान श्रीरामचन्द्रजी की असीम अनुकम्पा से आज 06 नवंबर सोमवार को भव्य कलश यात्रा एवं देवपूजन के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ। जिसके व्यास आचार्य पं० देवीप्रसाद शुक्ला (बड़े महाराज) और वरण पंडित शिवेन्द्र शुक्ला के साथ ऋषभ शर्मा हैं। आज नवधा रामायण की शुरुआत व्यास आचार्य देवीप्रसाद शुक्ला के टीका के साथ हुआ। इस नवधा रामायण का हवन , पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा 15 नवंबर बुधवार को होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवधा रामायण के वरण पंडित ऋषभ शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि इस नवधा रामायण का फाईनल प्रतियोगिता 14 नवंबर मंगलवार को रात्रि आठ बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि नावा गौंटिया रोहित कुमार चंद्रा और विशिष्ट अतिथि भातमाहुल सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार चंद्रा रहेंगे। इस प्रतियोगिता में बारह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिये जायेंगे। जिसमें महाकाल युवा समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार एक रूपये , संतराम यादव द्वारा द्वितीय पुरस्कार छह हजार एक रूपये , विजेन्द्र (वीरु) महेशराम यादव और स्व० शंकर लाल सिदार द्वारा तृतीय पुरस्कार पांच हजार एक रूपये , सुपेन्द्र यादव द्वारा चतुर्थ पुरस्कार तीन हजार एक रूपये , आजू राम द्वारा पंचम पुरस्कार दो हजार पांच सौ एक रूपये , जय मां चन्द्रहासिनी महिला समिति द्वारा षष्ठम पुरस्कार दो हजार एक सौ एक रूपये , जय शिव शक्ति महिला समिति द्वारा सप्तम पुरस्कार दो हजार एक रूपये , पंचमराम , कार्तिकराम, शत्रुहन (लाला) , किशन , नेवरतिया और पंचराम धनुहार द्वारा अष्टम पुरस्कार एक हजार पांच सौ इंक्यावन रूपये , समीर यादव द्वारा नवम पुरस्कार एक हजार पांच सौ एक रूपये , जय शीत बाबा युवा समिति द्वारा दशम पुरस्कार एक हजार दो सौ एक रूपये , जय मां सरस्वती महिला समिति द्वारा एकादश पुरस्कार एक हजार एक सौ इंक्यावन रूपये और जय मां लक्ष्मी महिला समिति द्वारा द्वादश पुरस्कार एक हजार एक रूपये प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा धरम सिंग सिदार द्वारा प्रथम बेस्ट टीकाकार को तीन सौ रूपये और हरीश सिदार द्वारा द्वितीय बेस्ट टीकाकार को दो सौ रूपये एवं युगांश यादव द्वारा बेस्ट श्रोता को दो सौ एक रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। अखण्ड नवधा रामायण समिति एवं समस्त खैरझिटी ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गायन , वादन एवं श्रीराम कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें