: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️ पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही**⏺️ नाम आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा**⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2) (N) 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 08.12.23 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम देवरी थाना सारागांव निवासी पुस्कर करियारे के द्वारा *शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करते आ रहा है, शादी करने की बात बोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है* की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 509/2023 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना में लिया गया।⏩ विवेचना दौरान *आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव को उसके सकुनत से घेरा बंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.12.2023 के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है* ।⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, ASI सुनील टैगोर का सराहनीय योगदान रहा।
: ग्राम कोसा में सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराते हुए लोगो को भयाक्रांत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️ नाम आरोपी रोहित उर्फ गौरी बर्मन उम्र 36 वर्ष साकिन कोसा अमहापारा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा**⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩ मुलमुला पुलिस को दिनांक 09.12.23 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोसा बाजार पारा प्राथमिक स्कूल के पास सार्वजनिक जगह पर *रोहित उर्फ गौरी बर्मन साकिन कोसा अगहापारा द्वारा लोहे का तलवार लहराह कर आने-जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे एक *लोहे का तलवार बरामद* किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 328/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।⏩ *आरोपी रोहित उर्फ गौरी बर्मन का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने दिनांक 09.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: पांच लोगों की मृत्यु, ट्रक चालक हिरासत में
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️ थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन में ट्रक एवं कार से हुए भीषण एक्सीडेंट जिसमे 05 लोगो की मृत्यु हो गई है, जिसमे का ट्रक चालक आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसको मुलमुला पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं**⏺️ आरोपी वाहन चालक रवि कुमार सारथी उम्र 24 साल निवासी वार्ड न 14 अकलतरा थाना अकलतरा**⏺️ आरोपी चालक के विरूद्ध आपराधिक मानव वध की धारा 304 भादवि एवम 184 MV ACT के तहत की कार्यवाही की जा रही है*