: अमोरा उपकेन्द्र में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ
Wed, Dec 13, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - समीपस्थ नवागढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र महंत के उपकेन्द्र अमोरा में विधिवत पूजा पाठ कर आज से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी शुभारंभ के प्रथम दिवस कुल 446 बोरी यानि 178.40 क्विंटल धान खरीदी की गई , जिसमें सर्वप्रथम अमोरा के किसान जुड़ावन पटेल पिता बेदराम पटेल के 149 बोरी यानि 59.60 क्विंटल धान का खरीदी हुआ। इसके अलावा पांच अन्य किसानों नेतराम /सिद्ध राम , मोतीलाल /बेदराम , राम प्यारी /जीवन लाल , दिनेश कुमार/कलेश्वर और जीवन लाल /बोधीराम का भी धान खरीदी किया गया। वहीं धान खरीदी उपकेन्द्र अमोरा के मुंशी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इस बार अभी तक विभागीय सूचना के आधार पर 31 जनवरी तक बायोमेट्रिक के तहत सत्रह प्रतिशत नमी के साथ धान खरीदी की जायेगी। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो , इसके लिये शासन प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था के साथ स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। धान खरीदी शुभारंभ के अवसर पर मंडी अध्यक्ष विजय तिवारी, संस्था प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी राघवेन्द्र सिंह , कम्प्यूटर आपरेटर कामिनी सिंह , पटवारी गोपाल राठौर , सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी , भूपेंद्र (सोनू) यादव , लाला मरावी , बजरंग साहू , सुखसागर कश्यप गोवर्धन यादव , जुड़ावन पटेल , मोतीलाल पटेल , अशोक साहू , गुड्डा कश्यप , कुंजबिहारी कश्यप एवं समस्त किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।
: पुलिस ने बताया भविष्य में दुर्घटना न होने का उपाय, किया स्थल निरीक्षण
Tue, Dec 12, 2023
दिनांक 10 दिसंबर को ग्राम झूलन पकरिया थाना मु लमु ला के समीप दुर्घटनाग्रस्त स्थल का निरीक्षण अनुभागीय अधिकारी राजस्व ,,एसडीओ pwd, यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारी मुल मुला द्वारा किया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त स्थल का निरीक्षण कर भविष्य में दुर्घटना से बचने हेतु आवश्यक उपाय करने हेतु निर्णय लिया गया
: तालाब में डूबा व्यक्ति, पुलिस कर रही खोज
Tue, Dec 12, 2023
⏩ दिनांक 10.12.23 को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 05 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई है, मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया जा रहा है, मौके पर बलौदा पुलिस तैनात है।