Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: चौदह चोरी के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार,बारह करोड़ के सोने और हीरे सहित साढ़े बारह लाख रुपये नगद जब्त

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Oct 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - न्यायधानी के तीन थानों में चौदह चोरी के मामलों में बिलासपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पुलिस ने बारह करोड़ रूपये के सोने और हीरे सहित साढ़े बारह लाख रूपये नगद जप्त किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया गत माह 19 अगस्त को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित पांच दुकानों एवं 25 अगस्त को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित पांच बड़ी दुकानों कुल दस दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोर को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये थे। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व टीम बनाकर मुखबिर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया। जिस पकड़ने हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिश्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुये थी। गत दिवस 28 सितंबर को घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा मिला एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिड़की से कूद कर भाग गया। शिव चन्द्रवशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास को साथ रहकर घटनाकारित करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रुपये की मशरूका बरामद किया गया। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृतिनगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी गये 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई। लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित पांच दुकानों पूजा गीन अपार्टमेंट , संस्कृति रेडिमेट शोरूम , नरेश फैशन , श्रीराम क्लाथ स्टोर तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित पांच दुकानों प्लेटिनम शू-मॉल , बासुरी मैचिंग सेंटर , मान्यवर शोरूम , कामेश टेडर्स एवं टाईम पैलेस में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पुछताछ जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य , एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू , थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेपडे , अजहर उद्दीन , आरक्षक सोनू पाल , अविनाश कश्यप , एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव , प्रधान आरक्षक देवमून पुहुप , आरक्षक तरूण केशरवानी , सत्या पाटले तदबीर पोते , विकास राम , बोधुराम , प्रशांत सिंह , वीरेंद्र गंधर्व , निखिल जाधव एवं दिल्ली पुलिस के निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगर , दिनेश कुमार , विष्णु तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें