Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ट्रेलर से डीजल लूटने के तीन आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - ट्रेलर चालक से मारपीट कर ट्रेलर की टंकी से डीजल लूटकर ले जाने के तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी धमेन्द्र मानेश्वर निवासी पिपरिया तहसील बैहर जिला बालाघाट (म.प्र.) ने थाना अकलतरा गत दिवस 07 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 06 अक्टूबर की रात्रि में आल्हा पेट्रोल पम्प अकलतरा के पास ट्रेलर को खड़ी कर सोया था। रात्रि करीबन 03 बजे के आस-पास सफेद स्कापियों से तीन - चार लोग उतरकर आयें और चालक से मारपीट करते हुये ट्रेलर की टंकी से डीजल को निकालकर और प्रार्थी के पर्स में रखे 1860 रूपये को लूटकर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 504 / 2023 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी अमित भारद्वाज , अजय भास्कर , शिव रजक सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा को घेराबंदी कर उनके निवास से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो सभी मिलकर अपने एक अन्य साथी के साथ घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके कब्जे से जुमला 92 लीटर लूट का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों सीजी -12- एएम 2064 कीमती 800000 रूपये को बरामद कराया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पतासाजी जारी है। प्रकरण की विवेचना दौरान धारा 395 भादवि जोड़ी गई है तथा विवेचना जारी है। अपराध सदर धारा पाये जाने से आरोपी अमित भारद्वाज , अजय भास्कर और शिव रजक सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी , सउनि अरुण सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेन्द्र घृतलहरे , शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - अमित भारद्वाज उम्र 26 वर्ष , अजय भास्कर उम्र 28 वर्ष और शिव रजक उम्र 38 वर्ष सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें