Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आबकारी एक्ट की कार्यवाही के तहत तीन आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये अकलतरा पुलिस ने 130 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 49 पाव देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गत दिवस 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। इस दौरान आरोपी रामचरण सिंह निवासी अमेरी कोटमीसोनार के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये , सत्य प्रकाश मिरी निवासी कोटगढ़ के कब्जे से 49 पाव देशी शराब कीमती 3920 रूपये एवं राजकुमार सिंह निवासी कोटमीसोनार के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 हजार रुपये एवं शराब बिक्री की राशि 4000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान इन आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने इन्हें 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही मे एएसआई अरुण सिंह, सियाराम यादव , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे एवं गठित विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - रामचरण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अमेरी कोटमीसोनार , सत्य प्रकाश मिरी उम्र 28 वर्ष निवासी कोटगढ़ और राजकुमार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें