Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बुजुर्ग मां की हत्या करने वाला कुपुत्र जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - शराब पीने के विवाद को लेकर हाथ मुक्का से अपने ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या करने वाले कुपुत्र को बिर्रा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 15 अक्टूबर को प्रार्थी श्रवण पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी डभराखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक को वह अपने घर के पास ही था , वहीं थोड़ी दूर में मृतिका अवधमति पटेल का घर है , जहां दोपहर साढ़े तीन से चार बजे बजे के बीच अवधमति जोर जोर से बचाओ - बचाओ चिल्लाने लगी। वह चित् हालत में घर के दरवाजे के सामने पड़ी हुई थी और उसका बेटा अनिल पटेल को वही से घर से बाहर भागते हुये रोड तरफ देखा। अनिल पटेल शराबी प्रवृत्ति का था जो हमेशा अपनी माँ अवधमति से मारपीट करता था। पूरी शंका है कि अवधमति का उसका बेटा ही मारपीट कर हत्या कर दिया होगा। इसकी सूचना पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 158/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना थाना बिर्रा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल ग्राम डभराखुर्द रवाना हुआ। वहां पाया गया कि मृतिका अवधमति घर में चित् हालत में पड़ी थी , जिसकी पंचनामा कार्यवाही किया जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संदेही अनिल पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी डभराखुर्द को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि शराब पीने से माँ मना करती थी , जिस कारण से वह अपने मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करना बताया। विवेचना दौरान आरोपी अनिल पटेल के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से बिर्रा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम , उपनिरी के.पी. सिंह , सउनि सेखसफी उल्लह खान , आरक्षक वैभव केशरवानी , रघुवीर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें