Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना में गरीब महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। घरेलू रसोई गैस मिल जाने से महिलाओं को भोजन बनाने में सहूलियत होने लगी है। पहले चूल्हे पर भोजन बनाने में लकड़ी व कंडों को जलाना पड़ता था जिससे चूल्हे से बहुत धुंआ निकलता था, इससे महिलाओं की आंखों में जलन होती थी और भोजन बनाने में भी दिक्कत होती थी। लेकिन अब विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से कुमारी देवी जैसी महिलाओं की यह चिंता दूर हो रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पुटपुरा में रहती है कुमारी देवी यादव। वह सुबह से लेकर शाम तक चुल्हे पर खाना बनाने मे ही लगी रहती थी। जिससे उनका बहुत समय यूहीं बरबाद हो जाता था, तो वहीं दूसरी ओर चुल्हे से उठने वाले धुएं उनकी आंख को कमजोर कर रहा था। यही नहीं धुंए से उनके घर की रंगत भी धीरे-धीरे खराब हो रही थी। इन सब परेशानियों से जुझती हुई कुमारी देवी यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस कनेक्शन को लेकर आवेदन दिया था। आवेदन उपरांत उन्हें योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल किया गया और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। ग्राम पंचायत पुटपुरा की निवासी कुमारी देवी यादव बताती हैं कि सरकार की उनकी जो तमन्ना थी वह इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरी हो गई। वह सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को महिलाओं के लिए बहुत अच्छी बताती है। उनका कहना है कि इस योजना से महिलाओं को धुंआ से छुटकारा मिला है, पहले जहां चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठी करने की चिंता करनी पड़ती थी। धुंआ आंखों में चला जाता था और आंखों में जलन होती थी। अब गैस मिल जाने से आंखों में बहुत आराम है और भोजन भी अच्छे से और समय पर बन जाता है। उन्होंने सरकार की हितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें