Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महंत ने मतदाताओ - निर्वाचन में लगे कर्मियों व मीडिया का जताया आभार

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 21, 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 में सक्ती जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. चरणदास महंत ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया है। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र मतदान में भाग लेने वाले युवा से लेकर वृद्ध और शारीरिक तौर पर अक्षम होने के बावजूद बूथ तक पहुंचकर मतदान करने वाले मतदाताओं के प्रति उन्होंने आभार जताया है साथ ही देश के चौथे स्तंभ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक व शोसल मीडिया के अलावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल और सभी अनुषंगी संगठनों के प्रति भी डॉ. महंत ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूरे चुनाव प्रचार में एवं मतदान दिवस तक हर कदम पर साथ देने वाले समस्त सक्ती विधानसभा क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के प्रमुखों के प्रति भी डॉ. महंत ने आभार जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में लगे मतदान अधिकारियों, जिला प्रशासन, सुरक्षा में लगे पुलिस प्रशासन एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें