Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - विधानसभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्वक मतदान कराये जाये हेतु आज पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से जांजगीर शहर , नैला और चांपा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है , जिसके लिये पूर्व से एफएसटी/ एसएसटी टीम की गठित किया जा चुका है। वहीं जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी किया जा रहा है। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त कलेक्टर एस पी वैध , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी , एसडीएम चांपा नीरनिधि ननदेहा , एसडीएम जांजगीर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर , डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा , प्रक्षिशु डीएसपी संगम राम , नायब तहसीलदार जांजगीर प्रशांत पटेल एवं रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी , थाना प्रभारी जांजगीर , सारागांव , बम्हनीडीह , शिवरीनारायण , नवागढ़ , चौकी प्रभारी नैला एवं पुलिस कार्यालय , पुलिस लाईन , थाना चौकी के पुलिस बल उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें