Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: यह चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाने के लिये - अमित शाह

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 18, 2023
राजनांदगांव - हमने छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिये ढेर सारे काम किये हैं। मुझे मालूम है आप विकास का हिसाब-किताब नहीं करते हो। आने वाला चुनाव एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं , आने वाला चुनाव विधायक को चुनने का नहीं है बल्कि आने वाला चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भविष्य वाले छत्तीसगढ़ बनाने का चुनाव है। हमें यहां विकास करने वाली सरकार चाहिये , भूपेश बघेल के शासन में ना गरीब खुशहाल है , ना आदिवासी खुशहाल है , बीजेपी की सरकार बनने के  बाद भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उक्त बातें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेई ने बनाया और रमन सिंह ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया। किसानों को 14 प्रतिशत ब्याज से मुक्त कराने का काम रमन सिंह ने किया। देश में सबसे अच्छी पीडीएस छत्तीसगढ़ में लागू थी , इसलिये प्रदेश की जनता रमन सिंह को चाउर वाले बाबा के नाम से जानती है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस शासन के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ‘बीमारू’ राज्य हुआ करते थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और जब हमारी सरकार बनी तो डॉ. रमन सिंह सीएम बने और पंद्रह साल के भीतर उन्होंने इस राज्य को उन्नत बनाया। भूपेश बघेल आपने क्या काम किया है विकास का हिसाब देना होगा , डेढ़ सौ दिन तक रोज़गार देने वाला राज्य रमन सिंह के समय बना। पावर सीमेंट हब बनाने का काम रमन सिंह ने किया , महिलाओं को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार का फायदा मिला है। राजनांदगांव में कई विकासरुख हुये , मेडिकल कॉलेज और अन्य चीजें बनीं। हमने नक्सलवाद पर नकेल कसने का काम किया है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस के राज में गांधी परिवार के अलावा और कोई भी खुश नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा भूपेश बघेल सरकार ने बहुत सारे वादे किये थे। उन्होंने मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा किया था , वे पूरे राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले थे , बिजली बिल आधा करने का वादा किया था , क्या हुआ ? भूपेश बघेल की सरकार में ओबीसी , आदिवासी , महिला , किसान कोई भी खुश नही है बल्कि सिर्फ गांधी परिवार ही खुश है। गृहमंत्री शाह ने कहा भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का एटीएम बना रखा है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के अधिकार का पैसा , दलित युवाओं के अधिकार का पैसा और पिछड़े वर्ग के युवा भाई बहनों के अधिकार का पैसा भी कांग्रेस के दिल्ली दरबार की तिजोरी में जाता है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे लगातार घोटाला हो रहा है , प्रदेश सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। गृहमंत्री शाह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2004 से 2014 में चार सौ करोड़ रुपये दिया। नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार मे तीन लाख एक हजार करोड़ रूपये छत्तीसगढ़ को दिया। छत्तीसगढ़ मे शुद्ध पेय जल लोगो को दिया गया।अमित शाह ने बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भूपेश बघेल ने तुष्टिकरण , वोट बैंक के लिये भुवनेश्वर साहू की लिंचिंग कराकर मार दिया। भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिये हमने  ईश्वर साहू को चुनाव के मैदान में उतारा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भुवनेश्वर की शहादत बेकार नहीं जायेगी , उसके हत्यारों को अंजाम तक जरूर पहुंचायेंगे। पीएम मोदी को दिल्ली जाकर बताऊंगा की तीन दिसंबर को कमल खिलने वाला है।गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये वे राजनांदगांव रवाना हुये। यहां उन्होंने भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जिले के चारों प्रत्याशियों यानि राजनांदगांव प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह , डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर , डोंगरगांव से भरत वर्मा और खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू के नामांकन दाखिल समय भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें