Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही

जांजगीर-चांपा 27 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के जॉजगीर, चाम्पा, क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 08 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 01 हाईवा), खनिज पत्थर के 02 प्रकरण (02 ट्रेलर), खनिज कोयला के 01 प्रकरण (01 ट्रेलर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा (नवापारा) तहसील जॉजगीर के 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें