Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - जान से मारने की धमकी देते हुये महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया द्वारा थाना नवागढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने पहचान रिश्तेदार के साथ के साथ जा रही थी। इस बीच वह सेमरा के पास रास्ते में सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला , लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 , 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी मिथलेश बंजारे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटना घटित करना पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे , प्रधान आरक्षक तारीकेश पाण्डेय , आरक्षक जनक कश्यप , बलराम यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें